राजपूत युवा शक्ति ने किया बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन
झुंझुनूं ओर सीकर मे मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन। बाड़मेर से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्रसिंह को भाजपा से निष्कासित करने के विरोध में राजपूत समाज के युवाओं ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ नारेबाजी ओर पुतला जलाकर विरोध जताया गया। भाजपा के जिला कार्यालय के सामने सोमवार दोपहर शेखावाटी युवा शक्ति व राजपूत समाज के युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस मोके पर अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह ने कहा की बीजेपी ने पहले जसवंत सिंह की टिकट काटी ओर अब उनके विधायक बेटे मानवेंद्रसिंह को अनुशासनहीन का आरोप लगा कर पार्टी से निकाल कर अपमानित किया। इनके साथ घनश्याम सिंह , प्रकाश सिंह, यादवेन्द्र सिंह, जितेंद्र सिंह, सुरेश सिंह आदि युवा मोजूद थे। इसे तरह ही सीकर मे भी राजपूत युवाओ ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ नारेबाजी ओर पुतला जलाकर विरोध जताया।
![]() |
| झुझनू मे युवा शक्ति विरोध करते हुए |

0 comments :
Post a Comment
कृपया कॉमेंट करें